सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी को अभी लोग भूले नहीं हैं. भव्य तरीके से अपनी बहन की शादी करने के बाद सलमान अब लड़के वालों की तरफ से होने वाले रिसेप्शन में शिरकत करने हिमाचल प्रदेश के मंडी रवाना हो रहे हैं. रिसेप्शन का आयोजन सोमवार 25 मई को किया जा रहा है.
की शादी पिछले साल 18 नवंबर को हुआ था लेकिन अभी तक दूल्हे आयुष के घर मंडी (हिमाचल प्रदेश) में रिसेप्शन का कार्यक्रम नहीं हो पाया था. इसके पीछे वजह सलमान के हिट एंड रन केस की सुनवाई और फिल्मों की शूटिंग बताया जा रहा था. शादी के बाद से ही यह कार्यक्रम टलता आ रहा था. शादी के ठीक बाद अर्पिता और उनके पति 3 हफ्तों के हनीमून के लिए भी चले गए थे. आखिरकार अब दिन निर्धारित हो गया है.
अर्पिता ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की.
Mehendi & the celebrations go on ! Reception in Mandi HP inlaws hometown
— Arpita Khan Sharma (@khanarpita)
अर्पिता पहले ही पहुंच गयी हैं लेकिन एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सलमान खान अपने भाइयों के साथ मुंबई से चंडीगढ़ और उसके बाद एक प्राइवेट हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से मंडी जाएंगे. खबरों के मुताबिक 1400 -1500 लोग इस सेलिब्रेशन में शिरकत करने वाले हैं और आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र होंगे खुद दबंग सलमान खान.