scorecardresearch
 

फिल्म राधे के सेट से लीक हुआ वीडियो, कूल अंदाज में दिखे सलमान

सलमान ने दबंग 3 की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है और हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर को वॉक करते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
X
सलमान खान सोर्स इंस्टाग्राम
सलमान खान सोर्स इंस्टाग्राम

सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं. इस साल सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. सलमान ने दबंग 3 की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है और हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान को देखा जा सकता है.

वॉन्टेड लुक में दिखे 'राधे भैया' सलमान

इस वीडियो में रोड पर चल रहे हैं और उनके फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं. सलमान इस वीडियो में जींस और ब्लैक टी-शर्ट में देखे जा सकते हैं. कई फैंस का मानना है कि इस वीडियो में फिल्म वॉन्टेड के लुक में नजर आ रहे हैं. बता दें कि वॉन्टेड पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें प्रभु देवा और सलमान ने साथ काम किया था. इस फिल्म के साथ ही सलमान का नया अवतार सामने आया था और इस फिल्म के बाद से ही उन्होंने लगातार बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं.

Advertisement

भारत के बाद एक बार फिर दिशा के साथ काम कर रहे हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो की पिछली फिल्म दबंग 3 थी. इस फिल्म में उनके साथ और किच्चा सुदीप जैसे सितारे नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था. इसके अलावा उनकी फिल्म भारत ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. दबंग 3 के अलावा सलमान एक बार फिल्म राधे के साथ प्रभु देवा के साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म भारत के बाद एक बार फिर दिशा पाटनी के साथ काम कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement