बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का गाना द रेडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है. भारत से पहले इस गाने को आज सुबह दुबई में रिलीज किया गया था. कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद पर रिलीज होगी.
रेडियो सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम में दिया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है. इस गाने को आवाज कमाल खान और अमित मिश्रा ने दी है. गाने काफी मजेदार है जिसे सुनकर आपके पैर अपने आप थिरकने को मजबूर हो जाएंगे और आप भी गा उठेंगे 'सजन रेडियो'.
फिल्म के गाने को सलमान खान ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि अब बस रेडियो सॉन्ग बजेगा.
Bajaiyyo Bajaiyyo zara! Ab bas bajega!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
इस गाने को आज सुबह सबसे पहले दुबई में रिलीज किया गया और इस मौके की फोटोज फिल्म और सलमान के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गईं.
Hindi singers are huge stars, says !
— Tubelight (@TubelightKiEid)
इस बीच एक और खबर आई कि 'ट्यूबलाइट' बॉलीवुड की
पहली फिल्म बन गई है, जिसके पास ट्विटर पर अपना खुद का इमोजी है.
सबसे पहले फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसकी जानकारी दी. उसके बाद सलमान ने ट्वीट कर कहा, 'ट्विटर को फुल लाइट कर देगा अब ये ट्यूबलाइट इमोजी.'
Happy to announce tht Tubelight becms the FIRST Bollywood film with its own character emoji !
— Kabir Khan (@kabirkhankk) May 16, 2017
. Twitter ko full light kar dega ab yeh emoji!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 16, 2017
Another Record Of its own... gets its own emoji..FIRST EVER fr Hindi Cinema , Kmaal krte ho 👏👌✌
— WE LOVE U SK :)) (@notorious_heart) May 16, 2017

गौरतलब है कि ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज होने वाली 'ट्यूबलाइट' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने 'एक था टाइगर' (2012) और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.