सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के टीजर का लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था. फैंस का इंतजार गुरुवार को खत्म भी हो गया.
बता दें कि फिल्म के टीजर ने एक दिन में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला टीजर का रिकॉर्ड भी बना लिया है. सलमान खान का क्रेज लोगों में इतना है कि 24 घंटे में टीजर को 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
टीजर ने सिर्फ सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले टीजर का ही नहीं बल्कि एक दिन में सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने का भी रिकॉर्ड बना लिया है. टीजर को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
ट्विटर पर #TubelightMostLikedBWTeaser ट्रेंड भी करने लगा. सलमान के फैंस ने बहुत सारे ट्वीट्स भी किए हैं.
With 6.3 M views n 281K Likes..Its RECORD of Most Liked n Viewed Teaser EVER of Indian Cinema in 1 Day 🙌
— WE LOVE U SK :)) (@notorious_heart)
Teaser
— jalja jalja 💡 gya😍 (@altaf_raaz)
8M+ Views on FB
7M+ views on YouTube &
292k Likes in JusT 24 hr
Thats The Stardom 💪
is now trending in
— Trendsmap New Delhi (@TrendsNewDelhi)
बता दें कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दे चुके हैं. इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.7M views with 291k Likes in 25 hours
— Sαнιℓ (@BeingSahilx)