सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए अंतर्राष्ट्रीय एक्शन निर्देशन लार्नेल स्टोवल से कुश्ती व मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस ट्रेनिंग से संबंधित एक फोटो ट्विटर पर साझा की है.
Sultan starts wrestling and mixed martial arts with & team for next 2 months.
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
जफर ने ट्विटर पर लिखा, 'सुल्तान' ने अगले दो माह के लिए लार्नेल स्टोवल और टीम के साथ कुश्ती और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू कर दी है.'
एक बयान में कहा गया है कि 'दबंग' सलमान ने 'सुल्तान' के लिए दिन में चार घंटे की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। लार्नेल सुपरस्टार को ट्रेनिंग देने के लिए ही लॉस एंजेलिस से यहां आए हैं.
आदित्य चोपड़ा अपने घरेलू फिल्म निर्माण बैनर यश राज फिल्म्स तले 'सुल्तान' बना रहे हैं. फिल्म एक पहलवान के जीवन पर आधारित बताई गई है, जिसमें सलमान कुश्तीबाज की भूमिका में हैं. उनकी जोड़ीदार का चयन किया जाना अभी बाकी है. फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होनी है.
इनपुट: IANS