scorecardresearch
 

बहुत दुखद है साधना जी का जाना, वो फिल्‍म इंडस्‍ट्री की धरोहर थीं: प्रियंका चोपड़ा

बीते दिनों पुराने जमाने की मशहूर अदाकारा साधना जी का देहांत हो गया.  उनके देहांत के बाद से ही बॉलीवुड में कई सितारे उनसे जुड़ी अपनी बातों को साझा कर रहे हैं.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री 'साधना' जी का कुछ दिन पहले देहांत हुआ और पूरी इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ गई. कई सितारों ने साधना जी से जुड़ी अपनी बातें और यादें शेयर की.

इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा से बातचीत के दौरान उन्होंने ने कहा कि बात जो मुझे याद है, वो थी 'साधना कट' हेयर स्टाइल. जो मेरा भी था. मुझे आगे के बाल काफी पसंद थे. मेरी मम्मी ने भी बचपन में मुझे सैलून पर ले जाकर बोला था कि इसका साधना कट बाल काट दो. प्रियंका ने आगे बताया कि काफी दुःख होता है, किसी आर्टिस्ट का देहांत होना एक युग का अंत हो जाना है.

और उनका स्टाइल हमेशा मिस किया जाएगा और हिंदी सिनेमा में उनके काम को हमारे बच्चों के बच्चे भी हमेशा याद रखेंगे. 

Advertisement
Advertisement