और विवादों का साथ चोली-दामन का है. यह बात समय-समय पर जगजाहिर होती भी आई है. चाहे उनका सविता भाभी
बनना हो या फिर 2012 में आइपीएल के दौरान धोनी के लिए न्यूड होना. समय-समय पर वे कभी विवादों में फंसी लेकिन हर बार वह
निर्दोष निकल ही गईं. लेकिन इस बार वे सही कारणों से सुर्खियों में हैं.
वे बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज करने जा रही हैं और में नजर आएंगी. फिल्म में टीनू आनंद, जरिना वहाब, अंजन श्रीवास्तव और राज बब्बर भी हैं. वह गांव की बाला के रोल में है जो एक गलत शख्स के इश्क में पड़ जाती है.

'इस फिल्म को लेकर मैं एक्साइटेड हूं. थोड़ा समय लगा लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू कर ही लिया. मैं विवादों से तंग आ चुकी हूं. इसने मेरे करियर को भी नुक्सान पहुंचाया है. इसमें गांव की लड़की और उसके जीवन की कहानी है. इसके अलावा मैं हर हफ्ते थिएटर भी करती हूं जिसमें प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित प्ले करती हैं. इनके डायरेक्टर मुजीब खान हैं.'