कई नामी फिल्म कलाकारों को अभिनय का गुर सिखाने वाले एक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का निधन हो गया है. रोशन तनेजा के निधन की जानकारी उनके परिवार के सदस्य ने दी. 87 वर्षीय रोशन ने हिंदी फिल्म जगत के शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकारों को अभिनय का हुनर सिखाया था.
आईएएनएस की खबर के मुताबिक, रोशन के बेटे रोहित तनेजा ने शनिवार सुबह बताया, "मेरे पिता का शुक्रवार रात 9.30 बजे नींद में ही निधन हो गया. वो लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे." सांताक्रूज वेस्ट में शाम को 4.30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.
बता दें कि रोशन के परिवार में पत्नी मीथिका और दो बेटे रोहित और राहुल हैं. वो कलाकारों को 1960 के दशक से अभिनय के गुर सिखाते चले आ रहे थे. उनकी शुरुआत एफटीआईआई, पुणे से हुई थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग की नींव रखी थी.
Late last night came the sad news that passed away.He was my Guru at FTII and the only person whos feet I touched.I was privileged to be trained in Acting by deepest condolences to Didi and the family. RIP Taneja Sir
— Azmi Shabana (@AzmiShabana)
शबाना आजमी ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, "बीती रात को रोशन तनेजा के निधन की बुरी खबर मिली. वो एफटीआईआई में मेरे गुरु और इकलौते ऐसे इंसान थे, जिनके मैं पैर छूती थी."
वहीं राकेश बेदी ने लिखा, "मेरे लिए बेहद दुखद दिन. मेरे गुरु रोशन तनेजा का कल देहांत हो गया. मेरे करियर को बनाने के लिए उनका एहसानमंद हूं." राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अतनु घोष ने ट्वीट कर रोशन तनेजा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा- अब तक के मेथड एक्टिंग के ग्रेटेस्ट टीचर. Rest in peace sir.