रणवीर सिंह को स्विटजरलैंड टूरिज्म का ब्रांड अंबैसडर बनाया गया है. आजकल रणवीर वहीं हैं और वहां के पहाड़ों और बर्फ का आनंद ले रहे हैं.
रणवीर वहां की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. उनके लेटेस्ट पोस्ट में वो बर्फ में क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं. उनको बर्फ में इतना मजा करता देख आपको भी स्विटजरलैंड जाने का मन जरूर करेगा.
स्विटजरलैंड का ब्रांड अंबैसडर बनाए जाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रणवीर ने कहा था कि मैं स्विटजरलैंड को अच्छी तरह से देखना चाहता हूं, मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं. टाइट शेड्यूल के बाद यहां रिलेक्स करना बहुत अच्छा है.
रणवीर फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर हैं.