scorecardresearch
 

रणवीर ने शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- कार्डियो कर रहा हूं

 रणवीर ने हाल ही में अपने बचपन की एक पोटो पोस्ट की जिससे पता चलता है कि उनके अंदर इतनी ज्यादा एनर्जी का राज क्या है.

Advertisement
X
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में गिना जाता है. रणवीर ने अपने अभिनय और फिटनेस के दम पर एक खास मुकाम हासिल किया है. आजकल वो फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं. रणवीर ने हाल ही में अपने बचपन की एक फोटो पोस्ट की जिससे पता चलता है कि आखिर उनके अंदर इतनी ज्यादा एनर्जी कैसे है.

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो डाली जिसमें वो साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें उन्होंने लिखा है कि बचपन में मैं ऐसे कॉर्डियो एक्सरसाइज करता था. फोटो में वो सिर्फ अंडरवियर पहने साइकिल चला रहे हैं.

A post shared by (@ranveersingh) on

रणवीर ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मुझे फिल्म की शूटिंग से पहले ही बता दिया था कि वो किस तरह की फिजिक इस किरदार के लिए चाहते हैं. मैं भी तब से हर रोज उस फिजिक को मेंटेन रखने के लिए वर्कआउट कर रहा हूं.

Advertisement

इसके अलावा अपनी इंजरी के बारे में बात करते हुए रणवीर ने बताया कि मैं इससे उबर रहा हूं ये पहला मौका नहीं है जब मेरे साथ ऐसा हुआ हो. फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान भी मुझे शोल्डर इंजरी हुई थी.

फिल्म सिंबा में रणवीर एक कॉप की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान लीड एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी. फिल्म इस साल 28 दिसंबर को रिलीज की जाएगी.

Advertisement
Advertisement