scorecardresearch
 

रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा, दुख है ब्रेकअप का

रणबीर कपूर ने कटरीना के साथ अपने ब्रेकअप पर पहली बार चुप्पी तोड़ी. एक इंटरव्यू में कहा- दुख होता है ब्रेकअप से.

Advertisement
X
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के फैंस तब हैरान रह गए थे जब उन्हें दोनों के ब्रेकअप की खबर सुनाई दी थी. इस साल के शुरुआत में ही दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थी.

हालांकि बहुत से लोगों का मानना था कि दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा लेकिन दोनों अपने रिश्ते को दूसरा मौका नहीं देना चाहते. दोनों ने पब्लिक में कभी अपने रिश्ते या ब्रेकअप पर कोई कमेंट नहीं किया. लेकिन अब ने ब्रेकअप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ब्रेकअप के लगभग छह महीने बाद रणबीर ने राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू में कहा, 'हमारा रिश्ता बहुत सी वजहों से टूटा. आधारहीन अफवाहें, रिपोर्ट्स इसका कारण था.'

जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्रेकअप उनके लिए कठिन था? इस पर रणबीर ने कहा, 'हां! इससे दर्द होता है. मेरे पेरेंट्स के बाद ही मेरी जिंदगी की प्रभावशाली और प्रेरक महिला थी.'

Advertisement

रणबीर और कटरीना में प्यार 2009 में ' ' के दौरान हुआ था. वर्क फ्रंट पर ये एक्स लवर्स 'जग्गा जासूस' में नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement