scorecardresearch
 

कटरीना-रणबीर के बीच मिट गईं दूरियां, 'जग्गा जासूस' सेट पर दिखे साथ!

कटरीना-रणबीर के ब्रेकअप की खबरों की वजह से पिछले कई दिनों से बाजार गर्म है. लेकिन इन दोनों स्टार्स की दूरियां मिटती नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

साल 2016 की शुरुआत से लेकर अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित खबर रही रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के ब्रेकअप की. फ्लैट से लेकर दोनों ने अपने अपने असाइनमेंट्स भी अलग कर लिए. लेकिन हाल ही में खबर आई हैं कि आपसी मनमुटाव भुलाकर दोनों फिर से करीब आए हैं. और इनकी करीबी कि वजह हैं डायरेक्टर अनुराग बासु.

जी हां, सूत्रों की मानें तो अनुराग की फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के लिए रणबीर और कैट ने काफी मैच्योरिटी के साथ निर्णय लिया है कि वो इसमें साथ में शूटिंग करेंगे.

को अलग हुए करीब दो महीने हो चुके हैं. जनवरी में ब्रेकअप की खबर ऑफिशियल होने के बाद दोनों ने वो फ्लैट भी खाली कर दिया जिसमें वो काफी लम्बे अरसे से साथ रह रहे थे. उसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को पार्टी, फंक्शन और अवॉर्ड सेरेमनी में भी नजरअंदाज करना शुरु कर दिया था. लेकिन हाल ही में दोनों ने प्रोफेशनलिज्म का एक बेहतर उदाहरण देते हुए साथ काम करने की रजामंदी दी है.

Advertisement

अनुराग बासु की की कहानी एक जवान डिटेक्टिव के इर्द गिर्द घूमती है जिसका किरदार रणबीर निभा रहे हैं. वो डिटेक्टिव अपने सौतेले पिता की खोज में लगा है. दूसरी तरफ कैट इस फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं जो रणबीर की मदद करती दिखेंगी. यह फिल्म दो सालों से भी लंबे समय से पाइपलाइन में थी, लेकिन अब इस पर जोरों-शोरों से काम शुरु हो गया है.

इन फोटो में फिल्म की पूरी क्रू के साथ डायरेक्टर अनुराग बासु और उनके लीड स्टार्स को एक गहन विचार विमर्श करते देखा जा सकता है. जाहिर है यहां फिल्म की शूटिंग के बारे में ही बात हो रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement