scorecardresearch
 

राम रहीम को हुई सजा, टि्वंकल की सलाह पर कीकू शारदा ने किया सेलिब्रेट

राम रहीम को मिली 20 साल की सजा के बाद टीवी कलाकार कीकू शारदा ने किया सेलिब्रेट

Advertisement
X
Kiku sharda
Kiku sharda

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी मानते हुए बीस साल की सजा सुना दी गई है. इससे पीड़ित परिवार और उन तमाम लोगों में खुशी की लहर है, जो इस घटना से दुखी थे. मगर एक खास शख्स भी है, जिसके लिए यह सेलिब्रेशन का मौका है. वह शख्स है टीवी के जाने-माने कॉमेडी कलाकार कीकू शारदा.

राम रहीम को सजा होने के बाद कीकू को भी बधाइयां मिल रही हैं. इस पर कीकू ने भी लगे हाथ पार्टी करते हुए अपनी तस्वीर ट्वीटर पोस्ट कर दी है.

 Enjoying a peaceful Chinese meal with no monosodium glutamate 😊 🙏🏻

दरअसल कीकू शारदा पर एक शो के दौरान का आरोप लगा था. इस शो में वह राम रहीम का हुलिया बनाकर आए थे. उन्होंने राम रहीम की फिल्म का एक सीन कॉपी किया था. इस पर राम रहीम के समर्थकों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया था। बाद में एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर था.

राम रहीम के इस पूरे मसले पर टि्वंकल खन्ना भी काफी एक्टिव रही हैं. उन्होंने अंग्रेजी अखबार में अपने कॉलम के साथ-साथ ट्वीटर पर भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है. उन्होंने ही समय पहले सलाह दी कि उन्हें किसी चाइनीज रेस्तरां पर जाकर नॉन एमएसजी खाना खाना चाहिए. अब मिसेजफनीबोन्स की सलाह कोई कैसे टाल सकता है. राम रहीम को सजा का फैसला आने के बाद ही कीकू पत्नी सहित चाइनीज रेस्तरां पहुंच गए. इसकी फोटो उन्होंने ट्वीटर पर शेयर की और लिखा कि वह चाइनीज खाना खा रहे हैं.

 

 

Advertisement
Advertisement