बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जल्द ही एक जानी मानी एडल्ट स्टार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं. इन दिनों राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म के लिए अमेरिकन एडल्ट स्टार मिया मालकोवा के साथ शूटिंग की है.
इस अमेरिकन एडल्ट स्टार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, 'बॉलीवुड में सनी लियोन के बाद मैं दूसरी एडल्ट स्टार हूं, जिसके साथ इंडियन फिल्म मेकर ने शूटिंग की है.' मिया ने लिखा-' इंडियन फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने मेरे साथ यूरोप में एक वीडियो शूट किया है, जिसका टाइटल है GOD, SEX and TRUTH.' मिया ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.
Indian film maker Ram Gopal Varma shot a video with me in Europe titled GOD , SEX and TRUTH
I will be the 2nd adult star after to be shot by an Indian feature film maker
— Mia Malkova (@MiaMalkova)Advertisement
मिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रामगोपाल वर्मा ने मिया के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर किया है. राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, हेलो मिया God Sex Truth फिल्म को शूट करने का एक्सपीरियंस बेहद शानदार रहा. मैंने कभी सनी लियोन के साथ शूट नहीं किया है, लेकिन मैं कभी GOD, SEX and TRUTH फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस को नहीं भूल सकता.
Hey Mia it was such an elevating and thought provoking experience to film ..I never shot with but will never forget the experience of shooting GOD, SEX and Truth
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin)
ऐसा पहली बार नहीं है जब डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म में बोल्डनेस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. इससे पहले जारी हुई इस डायरेक्टर की वेब सीरीज Guns and Thighs में भी खूब न्यूडिटी परोसी की गई थी.
बता दें राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म GOD, SEX and TRUTH 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.