फिल्म 'शाहिद' में अपनी एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके राजकुमार राव ने हाल ही में एक आइटम नंबर शूट किया है. फिल्म 'डॉली की डोली' में राजकुमार ने मलाइका अरोड़ा खान के साथ कदमताल किया है.
फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे अरबाज खान ने ट्वीट कर इस बात का ऐलान किया है.
Rajkummar Rao can dance sala !! just finished a song sequence with Malaika and Raj.. Both were awesome. Raj matched Malaika step for step :)
— Arbaaz Khan (@arbaazSkhan)
इस आइटम नंबर में डांस करके राजकुमार ने साबित कर दिया है कि उनकी दिलचस्पी केवल संजीदा अभिनय में ही नहीं है. खबर यह भी है कि इस फिल्म में राजकुमार का कॉमिक अवतार भी लोगों के सामने होगा.
सोनम कपूर फिल्म 'डॉली की डोली' की हिरोइन हैं. फिल्म 'फुकरे' फेम वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट ने भी इस फिल्म में एक्टिंग की है.
फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. बतौर निर्देशक यह अभिषेक की पहली फिल्म है. फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी.