सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. ये फिल्म बनने से पहले ही अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है. पहले ऐसी खबर थी कि बंटी और बबली के सीक्वल में पहली फिल्म की तरह रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे. लेकिन नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की जगह आर माधवन दिखाई देंगे.
Deccan Chronicle की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटी और बबली के सीक्वल में पहले अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी कैमियो प्ले करने वाले थे. लेकिन अभिषेक ने इस फिल्म से बैकआउट कर लिया है. अब अभिषेक की जगह इस फिल्म में आर माधवन दिखाई देंगे.
View this post on Instagram
Advertisement
बंटी और बबली सीक्वल में ये एक्टर होंगे लीड रोल में...
बंटी और बबली के सीक्वल में गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी बंटी के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में न्यूकमर शरवरी वाघ भी दिखाई देंगे. बता दें कि बंटी और बबली सीक्वल को वरुण वी शर्मा डायरेक्ट करेंगे. इससे पहले वो अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं.
बंटी और बबली के सीक्वल में होंगे ये बदलाव-
रिपोर्ट्स की मानें तो बंटी और बबली के सीक्वल को आज की युवा पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. दरअसल, बंटी और बबली 14 साल पहले आई थी. इस लंबे समय में लोगों की पसंद और सोच में बदलाव को देखते हुए ही फिल्म का प्लॉट तय किया जा रहा है. बंटी और बबली के सीक्वल को पूरी तरह से नया फ्लेवर दिया जाएगा.