scorecardresearch
 

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरविंदर बराड़ की पत्नी ने की खुदकुशी

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरविंदर बराड़ की पत्नी सोहज प्रीत ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.

Advertisement
X
गुरविंदर बराड़
गुरविंदर बराड़

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरविंदर बराड़ की पत्नी सोहज प्रीत ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली है. पंजाब के बठिंडा में उन्होंने अपने घर में सुसाइड किया.

गुरविंदर की पत्नी सोहज मशहूर नाटककार अजमेर सिंह औलख की बेटी थीं. अभी उनकी खुदकुशी करने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन परिवारवालों का कहना है कि वो अपने पिता के निधन की वजह से दुखी थी. पिछले साल जून में उनके पिता अजमेर सिंह का निधन हुआ था.

खबर है कि सोहज के 17 साल के बेटे ने अपनी मम्मी को फंदे पर लटके हुए देखा था. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी परिवारवाले आए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटनास्थल से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है.

गुरविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, उन्होंने कई हिट सॉन्ग दिए हैं. जिनमें वियाह वाला दिन और पहला पहला प्यार शामिल हैं.

Advertisement

Advertisement
Advertisement