फिल्म 'मैरी कॉम' की अपार सफलता के बाद अब बी-टाउन में अटकलें हैं की डायरेक्टर ओमंग कुमार की अगली फिल्म जो सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित है, उसमें सरबजीत की बहन के किरदार के लिए से बातचीत की जा रही है.
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार इस फिल्म के प्रोड्यूसर जीशान सिद्दीकी कहते हैं, 'फिल्म हम जरूर बनाने वाले हैं लेकिन जहां तक कास्टिंग की बात है तो उसका पूरा जिम्मा का है. किरदार के बारे में बातचीत का सिलसिला जारी है'.
खबरों के मुताबिक इस बायोपिक में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा सरबजीत की बहन के ऊपर फिल्माया जाने वाला है क्योंकि उनके द्वारा ही सरबजीत की आजादी की मुहीम चलाई गई थी.
उनकी बहन दलबीर कौर के द्वारा बताई गई है. सरबजीत को 1991 में पाकिस्तान की कोर्ट ने आतंकवाद और घुसपैठ करने के जुर्म में मौत की सजा दी थी. उसके बाद उनकी बहन ने ही सरबजीत को वापिस लाने की मुहीम शुरू की थी. सरबजीत के ऊपर पाकिस्तान की जेल में अटैक भी हुआ जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.