यूं तो सलमान खान की लाइफ में कई खूबसूरत बालाओं ने एंट्री की है लेकिन शायद आप उनकी लेडी लव लिस्ट में ऐश्वर्या राय को ही सबसे खूबसूरत मानते हों. हालांकि सलमान ऐश्वर्या की बजाय किसी और को सुंदर मानते हैं. हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय से खूबसूरत सोनम कपूर को बताया है.
दिल्ली में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान संग सोनम कपूर से मीडिया ने जब यह सवाल किया कि उनकी तुलना अब 'बजरंगी भाईजान' के साथ पहले काम कर चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस जैसे माधुरी दीक्षित और से की जारी है इस पर आप क्या कहना चाहेंगी? सोनम ने कहा, वे सब बेहतरीन अदाकारा हैं मेरी उनके साथ तुलना करना गलत होगा. मैं ऐश्वर्या की खूबसूरती और माधुरी दीक्षित जैसे टैलेंट के करीब भी नहीं हूं. इसलिए इन अदाकाराओं से मेरी तुलना गलत है. क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं तो मेरी तुलना कई एक्ट्रेसेस से शुरुआत से की जा रही है लेकिन यह बात मुझे बिलकुल हताश नहीं करती बल्कि यह मुझे और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है.
जैसे ही सोनम अपना जवाब दे रहीं थीं तभी उनके जवाब के बीच में आए और सोनम को उन्होंने ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत कह डाला. सलमान खान ने सोनम की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से सोनम भी उतनी ही टैलेंटेड और उतनी ही खूबसूरत हैं बल्कि उनसे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं जितनी की ये एक्ट्रेसेस' ने आगे कहा, 'मैं सोनम की खूबसूरती से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं. इनके कपड़ों पर तो ध्यान जाता ही नहीं था बस चेहरे पर ही रहता था'