scorecardresearch
 

सिल्वर स्क्रीन पर 'भैयाजी' के साथ प्रीति ने मारी एंट्री!

प्र‍ीति जिंटा जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं. इस फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल होंगे. फिल्म की शूटिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी.

Advertisement
X
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा का लगता है हनीमून पूरा हो गया है. गुपचुप शादी रचाने के बाद प्रीति जल्दी बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं. जी हां, जल्द ही आपको डिंपल क्वीन सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. प्रीति जिंटा एक्शन हीरो सनी देओल के साथ 'भैयाजी सुपरहिट' फिल्म से कमबैक करने वाली हैं.

खबर है कि अगले महीने से फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' की शूटिंग शुरू हो जाएगी. यह कोई नई फिल्म नहीं है बल्कि सालों से अटकी हुई है. 'भैयाजी सुपरहिट' के डायरेक्टर नीरज पाठक ने बताया, ने 15 अप्रैल से शूटिंग शुरू करने पर हामी भर दी है. यह शूटिंग बनारस में 40 दिन चलेगी.'

'भैयाजी सुपरहिट' के साथ एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. में पति जीन गुडइनफ के साथ हैं. प्रीति बॉलीवुड में साल 2013 में सैफ अली खान की फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' में नजर आई थीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement