scorecardresearch
 

'बजरंगी भाईजान' में भर दो झोली' कव्वाली सॉन्ग पर अदालत जाएंगे साबरी

पाकिस्तान के कव्वाली गायक अमजद साबरी ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में उनके पिता के गाने को बिना उनकी अनुमति के शामिल किए जाने पर भारत की अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है.

Advertisement
X
Adnan Sami
Adnan Sami

पाकिस्तान के कव्वाली गायक अमजद साबरी ने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में उनके पिता के गाने को बिना उनकी अनुमति के शामिल किए जाने पर भारत की अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है.

'जियो न्यूज' की रि‍पोर्ट के मुताबिक, साबरी ने कहा कि उनके दिवंगत पिता गुलाम फरीद साबरी की प्रसिद्ध कव्वाली को में उनकी अनुमति के बिना शामिल कर लिया गया. संगीतकार साबरी ने कहा कि उन्होंने भारत के वीजा के लिए आवेदन किया है और कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए जल्द ही भारत के दौरे पर जाएंगे.

साबरी ने फिल्म के निर्माता फिल्म्स और रॉकलाइन वेंकटेश को भी एक कानूनी नोटिस भेजा है. 17 जुलाई को रिलीज हुई इस ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.

इस फिल्म में 'भर दो झोली' कव्वाली को ने गाया है.

इनपुट: IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement