फिल्म पाकीजा की एक्ट्रेस गीता कपूर का शनिवार सुबह 9 बजे मुंबई के एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया. कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा में गीता ने राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाया था. प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने गीता के निधन की खबर की पुष्टि की है. अशोक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमें गीता का शव नजर आ रहा है.
Standing besides the dead body of Actress 57 who was abandoned by her kids in a year back breathed her last at a suburban Old age home today morning. We tried our best to keep her healthy but her wait for her Son&daughter made her weaker day by day.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit)
अशोक ने अपने ट्वीट में लिखा- 57 वर्षीय गीता कपूर के पार्थिव शरीर के पास खड़ा हूं जिन्हें उनके बच्चे एक साल पहले एसआरवी अस्पताल में छोड़ कर चले गए थे. ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली. हमने उनका ख्याल रखने का बहुत प्रयास किया लेकिन बेटे और बेटी के लिए उनका इंतजार उन्हें हर दिन कमजोर बनाता जा रहा था.
Her body will be kept at Cooper Hospital Vileparle for two days hoping her Children to come and atleast do the last rites Otherwise We wl do our best to bid her a dignified good bye.. Thank U SRV Hospital for being a great help.🙏
— Ashoke Pandit (@ashokepandit)
एक रिपोर्ट के मुताबिक अशोक ने कहा- पिछले एक साल से वह अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया. पिछले शनिवार हमने उन्हें खुश करने के लिए एक ग्रांड ब्रेकफास्ट अरेंज किया था. वह ठीक थीं लेकिन वह खुश नहीं थीं. क्योंकि वह अपने बच्चों को देखना चाहती थीं.