scorecardresearch
 

मंदाना करीमी और नरगिस फाखरी में जंग!

खबर है कि एक आइटम सॉन्ग को लेकर मंदाना करीमी और नरगिस फाखरी के बीच जंग चल रही है. यह गाना फिल्म 'अजहर' का है.

Advertisement
X
मंदाना करीमी और नरगिस फाखरी
मंदाना करीमी और नरगिस फाखरी

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज के बीच कैट फाइट कोई नई बात नहीं है. अक्सर हीरोइनों के तेवरों की वजह से टकराहट की स्थिति पैदा होती है. ताजा मामला मंदाना करीमी और नरगिस फाखरी का है.

खबर है कि एक आइटम सॉन्ग को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही है. फिल्म 'अजहर' में इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगी और फिल्म में 1989 की हिट फिल्म 'त्रिदेव' के सुपरहिट गाने 'ओए ओए' में भी नजर आएंगी.

इस गाने में नरगिस फाखरी और एक नजर आएगी. खबर आ रही है कि शॉर्टलिस्ट की गई हीरोइनों में मंदाना करीमी का भी नाम था. कहा जा रहा है कि फाखरी को मंदाना के नाम को लेकर आपत्ति थी.

सूत्रों की मानें तो वह किसी जाने माने चेहरे को इसका हिस्सा नहीं बनाना चाहती थी. नरगिस फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभा रही हैं. एक बात तो है फाइट हमेशा एंटरटेनिंग होती है.

Advertisement
Advertisement