scorecardresearch
 
जब नरगिस मिलीं ब्रिटिश एक्टर ज्यूड लॉ से

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को हॉलीवुड के मशहूर एक्टर ज्यूड लॉ के साथ काम करने का मौका मिला है. नरगिस और ज्यूड लॉ हॉलीवुड फिल्म 'स्पाई' में नजर आएंगे. यह फिल्म पॉल फीग द्वारा डायरेक्ट की गई है.

Advertisement
X
नरगिस फाखरी और ज्यूड लॉ

इन दोनों की मुलाकात फिल्म स्पाई की शूटिंग के दौरान हुई. दोनों कलाकार योगा और खाने के शौकीन हैं. इसके अलावा नरगिस ने ज्यूड को भारत आने के लिए प्रोत्सा‍हित किया. हालांकि 2007 में भी ज्यूड राजस्थान आए थे.

एक सूत्र के मुताबिक ज्यूड को हिंदी सिनेमा में भी खासी रुचि है. नरगिस ने ज्यूड को भारत में होने वाले फेस्टिवल होली, दीवाली के बारे में बताया और अपने अनुभव भी शेयर किए. गौरतलब है कि पॉल फीग निर्देशित इस फिल्म में नरगिस अपनी पहली एक्शन भूमिका में नजर आएंगी.

Advertisement
Advertisement