scorecardresearch
 

'नागि‍न' का पहला आइटम सॉन्ग, गाने से ज्यादा ध्यान मौनी की कमर पर जाता है...

टीवी पर 'नागिन' बन दर्शकों का दिल लूटने वालीं मौनी रॉय का पहला आइटम सॉन्ग लॉन्च हो गया है. और इसे टीवी शो जितनी पॉपुलैरिटी मिल रही है...

Advertisement
X
'तुम बिन 2' के गाने में मौनी
'तुम बिन 2' के गाने में मौनी

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की 'तुम बिन 2' में 'नागिन' फेम मौनी रॉय का आइटम नंबर रिलीज हो गया है. और यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है. इसे अब तक 4,622,150 व्यूज मिल चुके हैं.

वैसे बहुत कम लोग यह जानते हैं कि एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं. यूं तो इसकी एक झलक हम 'नागिन' में देख चुके हैं जब उन्होंने तांडव किया था. और इस गाने में भी उनके ठुमके अच्छे हैं. हालांकि बॉलीवुड वाले अंदाज के लटके-झटके इसमें कम हैं.

इस गाने में मौनी तीन सिंगर्स- रफ्तार, हार्डी संधु और के साथ थिरकती नजर आ रही हैं. यह एक पुराने पंजाबी हिट नंबर 'नचना नी औंदा...' का रिमिक्स वर्जन है.

देखें वीडियो :


बता दें कि मौनी के लिए बॉलीवुड अपने दरवाजे फिल्मों के लिए भी खोल दिए हैं. बताया जा रहा है कि हाल ही में मौनी ने एक फिल्म साइन की है. जानते हैं इसके डायरेक्टर कौन हैं? ये हैं बिजॉय नम्बियार, जो अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के साथ बना चुके हैं.

Advertisement
Advertisement