scorecardresearch
 

ग्लैमरस सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां के बोल्ड डांस मूव, वीड‍ियो वायरल

17वीं लोकसभा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से चुनाव जीतने वाली बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां इन  द‍िनों सुर्ख‍ियों में हैं. मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां एक ट‍िकटॉक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां
मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां

17वीं लोकसभा में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल से चुनाव जीतने वाली बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां इन  द‍िनों सुर्ख‍ियों में हैं. दोनों स्टार्स के ग्लैमरस अंदाज के फोटोज और वीडियोज सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां एक ट‍िकटॉक वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीड‍ियो को शेयर करने से डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा भी खुद को रोक नहीं सके.

रामगोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां के वीड‍ियो को शेयर किया है. उन्होंने ल‍िखा, Wow Wow Wow!!! बंगाल के नए एमपी..मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां. ह‍िंदुस्तान सच में बहुत प्रगत‍िशील है. स्वागत है ऐसे एमपी को देखकर...

वीड‍ियो में ब्लैक ड्रेस में मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां अपनी एब्स को द‍िखाते हुए करते डांस मूव कर रही हैं. परफेक्ट मूव के बाद दोनों को वीड‍ियो में खुशी से झूमते देखा जा सकता है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@nusratchirps) on

बता दें मिमी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत हासिल की और नुसरत जहां ने बसीरहाट लोकसभा सीट से जीत हासिल की है. बीते द‍िनों मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां संसद पहुंचे थे, इस स्पेशल मोमेंट की दोनों स्टार्स ने सोशल मीड‍िया पर तस्वीरें शेयर कीं. लेकिन इन फोटोज की वजह से दोनों को सोशल मीड‍िया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा. दरअसल, यूजर्स को मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां का संसद में सेल्फी लेते और ग्लैमरस अंदाज में पोज देना पसंद नहीं आया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement