scorecardresearch
 

दुनिया से छिपकर पत्नी संग ये नेक काम कर रहे हैं महेश बाबू

महेश बाबू की पत्नी नम्रता ने एक एनजीओ को स्पॉन्सर किया है. इस एनजीओ का नाम NRI Seva Foundation है.

Advertisement
X
महेश बाबू खिलाड़ियों के साथ
महेश बाबू खिलाड़ियों के साथ

महेश बाबू हमेशा से अपने चैरिटी वर्क को मीडिया की नजरों से दूर रखते रहे हैं. 2016 में यह खबर आई थी कि इस टॉलीवुड स्टार ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक गांव को गोद ले रखा है और वहां कई प्रोजेक्ट्स भी लॉन्च किए हैं. यह खबर उनकी फिल्म Srimanthudu के दौरान मीडिया में नहीं आई थी. बताया गया कि महेश बाबू नहीं चाहते थे कि उनके प्रोजेक्ट को फिल्म की पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल किया जाए.

ऐसा लगता है कि उनकी पत्नी भी इसी राह पर हैं. हाल ही में आई खबर के मुताबिक, महेश बाबू की पत्नी नम्रता ने एक एनजीओ को स्पॉन्सर किया है. इस एनजीओ का नाम NRI Seva Foundation है. यह एनजीओ ऐसे एथलीट्स को सपोर्ट करता है जो टैलेंटेड हैं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कुछ नहीं कर पाते. इस एनजीओ के फाउंडर हरीश ने कुछ नए और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Advertisement

हरीश ने बताया कि महेश बाबू और उनकी पत्नी पिछले कुछ महीनों से उनके फाउंडेशन की मदद कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने इसका जिक्र मीडिया में करने से मना कर रखा था. वे नहीं चाहते थे कि इसकी जानकारी का इस्तेमाल उनके प्रोजेक्ट्स की पॉपुलैरिटी के लिए किया जाए. महेश बाबू पिछली बार उनकी फिल्म भारत अने नेनू में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement