scorecardresearch
 

साल के सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड अभिनेता डीकैप्रियो भी चाहते हैं अमिताभ बच्चन के साथ काम करना

इस साल के गोल्डन ग्लोब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं.

Advertisement
X
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो

इस साल के गोल्डन ग्लोब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डीकैप्रियो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं. उनका कहना है कि वह अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे.

गौरतलब है कि डीकैप्रियो और अमिताभ ने 'द ग्रेट गैट्सबाय' में साथ काम किया था. उनकी नजर में अमिताभ प्रभावशाली और सभ्य इंसान हैं. हाल ही में डीकैप्रियो ने 'द वुल्फ आफ वाल स्ट्रीट' फिल्म के लिए साक्षात्कार दिया था और इस दौरान जब उनसे अमिताभ के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर मिलने पर वह साथ काम करेंगे.

'टाइटैनिक' के अभिनेता ने कहा, 'अमिताभ में न सिर्फ प्रतिभा और अभिनय क्षमता है बल्कि उनके सभ्य इंसान होने की वजह से मैं उनसे बेहद प्रभावित हुआ हूं. मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला. यह देखना बेहतरीन था कि एक छोटे से किरदार के लिए भी उनमें कितना उत्साह था और मैं उनके साथ भविष्य में काम करना पसंद करूंगा.'

आपको बता दें कि अमिताभ ने बैज लुहरमैन की फिल्म 'द ग्रेट गैट्सबाय' से हॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने फिल्म में मेयर वुल्फशीम का किरदार किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement