scorecardresearch
 

अक्षय ने कटरीना का भाई बनने से किया था साफ इंकार

कटरीना  ने अक्षय से कहा था कि उनकी छह बहने हैं, पर कोई भाई नहीं है. उन्हें भाई की कमी बहुत खलती है. तो क्या आप मेरे भाई बनेंगे?

Advertisement
X
अक्षय ने कटरीना  का भाई बनने से किया था इंकार
अक्षय ने कटरीना का भाई बनने से किया था इंकार

कटरीना  कैफ ने अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर से उनका भाई बनने की ख्वाहिश रखी थी तो दोनों ने ही इससे साफ इंकार कर दिया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने हाल ही में 'कॉफी विद करण' में अपनी जिंदगी का एक किस्सा शेयर किया. कटरीना ने बताया कि वो अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर को भाई बनाना चाहती थीं. लेकिन दोनों ने ही उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया.

कटरीना ने कहा फिल्म 'तीस मार खां' में 'शीला की जवानी...' गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने अक्षय से कहा था कि उनकी छह बहने हैं, पर उनका कोई भाई नहीं है. उन्हें भाई की कमी बहुत खलती है. तो क्या आप मेरे भाई बनेंगे?


वहीं जब एक पार्टी में उन्होंने अर्जुन से भी भाई बनने की बात कही तो अर्जुन यह बात सुनते ही पार्टी छोड़कर चले गए.

Advertisement


Advertisement
Advertisement