scorecardresearch
 

करीना के बेबी तैमूर और शाहिद की बेटी मीशा का आपस में है ये कनेक्शन

करीना कपूर खान और शाहिद कपूर एक जमाने में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हुआ करते थे. आज करीना तैमूर की मां हैं तो शाहिद बेटी मीशा के पापा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के बच्चों की आदतें काफी एक जैसी हैं...

Advertisement
X
बेटी के साथ शाहि‍द और बेबी तैमूर के साथ करीना
बेटी के साथ शाहि‍द और बेबी तैमूर के साथ करीना

गुरुवार को तुषार कपूर के बेटे के बर्थ डे के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में नजर आए. लेकिन इस पार्टी में करीना के बेटे बेबी तैमूर के क्यूट लुक पर सबकी निगाहें थम सी गईं. इस पार्टी की फोटोज और वीडियो शुक्रवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.

करीना के बेटे की ही तरह उनके एक्स शाहिद कपूर की बेटी मीशा के लुक्स भी सेलेब्रिटी किड्स में सबसे ज्यादा प्यारे और क्यूट हैं. सोशल मीडिया पर जितनी बार भी शाहिद अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हैं ये वायरल हो जाती है.


फोटोज और वीडियो की बात अलग कर दें तो इन दोनों सेलेब्रिटीज के बच्चों में एक बात कॉमन है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. करीना के बेबी तैूमर और शाहिद की बेबी गर्ल मीशा, दोनों ही बच्चों को कैमरा पर लुक देना खूब आता है. इस बात का सबूत इन दोनों ही सेलेब्रिटी किड्ज की फोटोज देखकर पता चलता है.


तुषार के बेटे लक्ष्य की बर्थ डे पार्टी में करीना की गोदी में खेल रहे तैूमर पर जैसे ही कैमरा की नजर गई तैमूर ने बिना पलक झपकाए फोटो क्ल‍िक का मजा लिया. वहीं दूसरी तरफ शाहिद जितना भी अपनी बेटी को मीडिया से छुपाने की कोशिश करें मीशा मीडिया को अपनी झलक दे ही देती हैं.

Advertisement

A post shared by Shahid Kapoor ❤🔥 (@farhaloveshahid) on

बी-टाउन में सेलेब्स के ये किड्स काफी मीडिया फ्रेंडली हैं जो कैमरा के सामने बिलकुल भी शरमाते नहीं हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement