scorecardresearch
 

अनुष्का की वजह से करण और ऐश्वर्या की दोस्ती में आई दरार!

करण जौहर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक जमाने में बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है.

Advertisement
X
करण जौहर और ऐश्वर्या राय बच्चन
करण जौहर और ऐश्वर्या राय बच्चन

करण जौहर और ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय से अच्छे दोस्त थे. लेकिन अब खबरों की माने तो उनकी दोस्ती में दरार आ चुकी है और इसकी वजह हैं अनुष्का शर्मा.


दरअसल ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन के दौरान अनुष्का की गैरमौजूदगी में करण, ऐश्वर्या को प्रमोशनल इवेंट्स में नहीं जाने देते थे. क्योंकि करण यह नहीं चाहते थे कि लोगों को यह लगे कि ऐश्वर्या फिल्म की लीड हिरोइन हैं. शायद इसी वजह से ऐश्वर्या, करण से नाराज हैं.


सिर्फ इतना ही नहीं ऐ दिल है मुश्किल की सफलता के बाद करण, ऐश्वर्या के पास एक और फिल्म का ऑफर लेकर गए थे लेकिन ऐश्वर्या ने यह फिल्म करने से मना कर दिया.


India.com की खबर की माने तो उसके बाद से दोनों बात भी नहीं कर रहे हैं.

Advertisement

हाल ही में ऐश्वर्या के पिता कृष्णाराज राय के निधन पर भी करण जौहर कहीं नजर नहीं आए थे.

Advertisement
Advertisement