scorecardresearch
 

'कपिल शर्मा बीमार भी और घूम भी रहे हैं' एक्स गर्लफ्रेंड ने उठाए सवाल

कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनकी सेहत पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
X
प्रीति के साथ कपिल शर्मा (फाइल फोटो)
प्रीति के साथ कपिल शर्मा (फाइल फोटो)

कपिल शर्मा का ऑडियो लीक होने के बाद अब उनके और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बीच आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है. कपिल ने प्रीति के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. इसके बाद प्रीति ने अपनी सफाई पेश की.

प्रीति ने कपिल की तबीयत पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से कहा, 'कपिल शर्मा कहते हैं कि वे डिप्रेशन में हैं, दूसरी तरफ वे ट्रेवल कर रहे हैं. यदि वे बीमार हैं तो ट्रेवल कैसे कर रहे हैं. अली (अली असगर) भाई झूठ बोलेंगे क्या? उनका कोई गलत इरादा नहीं था. यदि अली भाई ने कुछ कहा भी तो कपिल को खुश होना चाहिए. वे कपिल के साथ हैं. जैसा कपिल कह रहे हैं वैसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने स्टोरी के लिए अपना वर्जन दिया था. आप कहते हैं कि आपने उस आदमी को बनाया है, जो इंडस्ट्री में पिछले 20 सालों से है. ये सब झूठ मालूम पड़ता है.'

Advertisement

बता दें कि अली असगर ने पिछले दिनों बताया था कि वह कपिल से मिलने उनके ऑफिस गए जहां उन्होंने देखा कि वे उदास होकर लेटे हैं. बहुत बुरा लगता है जब कपिल को इस हालात में देखते हैं. सभी हमेशा उनके साथ हैं.

कपिल ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस को अपनी बुरी हालत का जिम्मेदार ठहराया है. यही नहीं प्रीति पर उनकी कंपनी में हेर-फेर का आरोप भी लगाया है. बता दें कि प्रीति 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर थीं. कपिल ने अपनी शिकायत में लिखा है कि 'प्रीति ही शो की पूरी तैयारी करती थी. शो पर कब क्या दिखना है और क्या नहीं इसका फैसला भी वही करती थीं. शो में आने वाले स्टार्स से तालमेल बनाना, उनके लिए सारी आवश्यक चीजों का इंतजाम करना इन सब जिम्मेदारी प्रीति ही लेती थीं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement