scorecardresearch
 

सलमान के रेप वाले बेतुके बयान पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभि‍नेता सलमान खान के बेतुके बयान को लेकर सलमान के पिता सलीम खान ने माफी मांगी है. इसके अलावा सलमान के इस बयान से उनके फैन्स भी नाराज हैं.

Advertisement
X
कंगना रनोट
कंगना रनोट

अभिनेत्री कंगना रनोट ने सुपरस्टार सलमान खान की विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की है. सलमान ने कहा था कि 'सुल्तान की शूटिंग के दौरान उन्हें रेप की शिकार महिला जैसा महसूस हुआ था.'

फिल्म 'कृति' के प्रीमियर के मौके पर चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद से पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उन्होंने कहा, 'हम सब मानते हैं कि यह बेहद संवेदनहीन टिप्पणी है, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि हमें एक-दूसरे पर ऊंगली उठाने वाली मानसिकता को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.'

, 'समाज के तौर पर हमें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और एकजुट रहना चाहिए. यह समाज के लिए अपमानजनक है, किसी व्यक्ति के लिए नहीं.' 'उस सोच के लिए हम सब मिलकर माफी मांगते हैं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement