scorecardresearch
 

बॉक्स ऑफिस पर जग्गा जासूस की स्लो शुरुआत, जानें कितनी हुई कमाई

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है. जानें, फिल्म ने पहले दिन कितने की कमाई की.

Advertisement
X
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ
रणबीर कपूर, कटरीना कैफ

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है. फिल्म ने पहले दिन 8.57 करोड़ रुपये की कमाई की है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

साथ ही इस फिल्म के रिव्यूज भी अच्छे नहीं आए हैं. तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा है कि इस फिल्म को झेला नहीं जा सकता.

 

बता दें कि जग्गा जासूस भारत के 1800 से ज्यादा स्क्रीन्स में और विदेशों के 610 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.

यह कहानी 'जग्गा' (रणबीर कपूर ) की है जो मणिपुर में एक छोटे से अस्पताल में मिलता है और वहीं उसकी परवरिश होती है. जग्गा बोलते हुए हकलाता है लेकिन उसके पिता जग्गा से कहते हैं कि अगर वह गाते हुए बोले तो वह पूरी बातें सही ढंग से बोल पाएगा. स्कूल के दौरान इंग्लिश टीचर की मौत की गुत्थी जग्गा सुलझाता है, फिर कुछ ऐसा होता है कि जग्गा के पिता उसे छोड़कर चले जाते हैं और फिर वह बोर्डिंग स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी करता है.

Advertisement

जग्गा के हर जन्मदिन पर उसके पिता उसके लिए एक वीडियो टेप भेजा करते हैं. जग्गा को अपने पिता की तलाश हमेशा से रहती है उसके बाद कहानी में जर्नलिस्ट श्रुति सेन गुप्ता( कटरीना कैफ) की एंट्री होती है, श्रुति का भी एक खास मिशन होता है. जग्गा की मुलाकात श्रुति से होती है और श्रुति के साथ मिलकर जग्गा अपने पिता की खोज में जुटा रहता है.

फिल्म को रणबीर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ब्रेकअप के बाद ये रणबीर और कटरीना की पहली और अंतिम फिल्म है. दोनों ने ही कहा है कि अब दोनों साथ में कभी फिल्म नहीं करेंगे.

 

Advertisement
Advertisement