रितिक रोशन और कंगना रनोट के विवाद से जुड़े कई खुलासे एक के बाद एक इस रिश्ते की परतें खोलते नजर आ रहे हैं. एक दूसरे के रिश्ते की सच्चाई को बयां करने के लिए लीक की गईं तस्वीरों के बाद अब एक और बड़ा खुलासा सामने आया है.
हाल ही में की एक्स पत्नी सुजैन खान ने रितिक की और अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. यह तस्वीर भी उसी पार्टी की है जिस पार्टी में क्लिक की गई तस्वीरों को कंगना और रितिक की ओर से सबूत के तौर पर पहले जारी किया जा चुका है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुजैन ने ट्वीट किया है, 'तस्वीरें फोटोशॉप्ड हैं और झूठी खबरें खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं, रिकॉर्ड के लिए एक और तस्वीर...मैं रितिक का समर्थन करती हूं.'
pictures are photoshopped and untrue stories carry 2 much weight.another pic for d rec. I support in this.
— Sussanne Khan (@sussannekroshan)
खैर इस तस्वीर से तो यही जाहिर होता है कि सुजैन इस विवाद में कंगना के खिलाफ खड़ी हो गई हैं और अपने एक्स पति को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं.
लेकिन के फोटो रिलीज करने के एक दिन बाद ही रितिक की टीम ने कई तस्वीरें रिलीज कर दीं. जारी की गई तस्वीरों के जरिए साफ किया गया है कि जिस पार्टी में रितिक और कंगना की फोटो ली गई, उसमें सुजैन भी मौजूद थीं. और अब तो खुद सुजैन ने भी ट्वीट कर यह साफ कर दिया है कि जिन तस्वीरों में की करीबियां नजर आ रही हैं वे तस्वीरें फोटोशॉप की गई हैं.
अब यह देखना खास होगा की रितिक और कंगना की जंग के बीच सुजैन खान के आए इस नए ट्विस्ट के बदले में कंगना का अगला दांव क्या होता है?