scorecardresearch
 

कोरोना के खिलाफ जंग में हॉलीवुड स्टार करेंगी अपनी न्यूड फोटो का ऑक्शन

कुछ समय पहले एक्टर मैथ्यू मैक्हॉने ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए लगभग 2 लाख मास्क को अमेरिका के टैक्सास में लोकल अस्पतालों में डोनेट किए थे. अब एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन अपनी न्यूड तस्वीर के सहारे कोरोना वायरस जंग में रिलीफ फंड जुटाने की कोशिश कर रही हैं.

Advertisement
X
जेनिफर एनिस्टन सोर्स इंस्टाग्राम
जेनिफर एनिस्टन सोर्स इंस्टाग्राम

कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर के देशों को प्रभावित किया है. इस वायरस से खासतौर पर अमेरिका बुरी तरह प्रभावित हुआ है. यही कारण है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स अपनी-अपनी तरफ से हरसंभव मदद कर रहे हैं. कुछ समय पहले एक्टर मैथ्यू मैक्हॉने ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए लगभग 2 लाख मास्क को अमेरिका के टैक्सास में लोकल अस्पतालों में डोनेट किए थे. अब एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन अपनी न्यूड तस्वीर के सहारे कोरोना वायरस जंग में रिलीफ फंड जुटाने की कोशिश कर रही हैं.

ने पिछले महीने कोरोना वायरस पॉजिटिव एक नर्स को 10000 डॉलर्स का गिफ्ट कार्ड दिया था जो फ्रंटलाइन पर काम करते हुए पॉजिटिव हो गई थीं. उन्होंने इसके अलावा फ्रेंड्स वर्चुअल रियूनियन के सहारे भी चैरिटी जुटाई थी. हाल ही में वे अपने फोटोग्राफर फ्रेंड मार्क के साथ शामिल हुई हैं और उन्होंने सालों पहले क्लिक की गई अपनी न्यूड फोटो को बेचने का फैसला किया है ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पैसा जुटाया जा सके.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@jenniferaniston) on

इस तस्वीर को साल 1995 में क्लिक किया गया था जब टीवी शो फ्रेंड्स के चलते काफी लोकप्रिय हो चुकी थीं. जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और ये तस्वीर शेयर की और लिखा, मेरे खास दोस्त मार्क ने 25 प्रोट्रेट्स को ऑक्शन करने का फैसला किया है जिनमें मेरी भी एक तस्वीर शामिल है. ये फैसला उन्होंने कोरोना रिलीफ के लिए फंड जुटाने के लिए किया है. इस सेल का 100 प्रतिशत हिस्सा एक ऐसी संस्था को जाएगा जो वंचितों को फ्री कोरोना वायरस टेस्टिंग और केयर प्रदान कर रही है. मार्क तुम्हारा एक बार फिर शुक्रिया. फिलहाल इस तस्वीर की कीमत की बोली 6500 डॉलर्स आंकी गई है.

इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर रिकॉर्ड बना चुकी हैं जेनिफर

गौरतलब है कि लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर रही ने कुछ महीनों पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था और वे अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रही थी. जेनिफर ने इस पोस्ट के साथ ही महज 5 घंटे और 16 मिनटों में इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे और गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement