बॉलीवुड सितारे कंगना रनोट, इमरान खान और निखिल अडवाणी की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कट्टी बट्टी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. उनका कहना है कि पोर्नोग्राफी पर बैन लगाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि जिन्हें देखनी है, वे जरूर देखेंगे.
इमरान खान ने कहा, ' करने से कुछ नहीं होगा. इस पर रोक लगाना मुश्किल है, जो लोग इसे देखना चाहते हैं वे इसे देखेंगे, इससे अब अच्छा खासा ब्लैक मार्केट शुरू होने वाला है और अब आसानी से यह अवैध रूप से मार्केट में बिकेगा तो इस तरह के कामों से आप एक अलग किस्म के क्राइम को बढ़ावा दे रहे हैं.'
'क्वीन' एक्ट्रेस की जोड़ी पहली बार इमरान खान के साथ बनी है और वह भी इमरान की बात से सहमत थीं. कंगना ने कहा, 'हर कोई उनके साथ है, हर कोई अपनी बात सुनता है और मैं इमरान की बात पर सहमत हूं.' इसके साथ डायरेक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी पर भी बैन लगाना चाहिए. यह एक लोकतांत्रिक समाज है और लोग खुद फैसला कर सकते हैं.'
उन्होंने कहा 'मैं अपने बचपन की ओर देखता हूं, मैं अपने अपने परिवार की तरफ देखता हूं, मैं उन्हें बता सकता हूं कि क्या सही है क्या गलत है, इसलिए सरकार को बताने की जरूरत नहीं है कि हमें क्या करना चाहिए. ' ' 18 सितंबर को रिलीज होगी.
इनपुट: IANS