फिल्म रैप के जरिए जानिए फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत शनिवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निक और प्रियंका को बॉलीवुड सॉन्ग 'आंख मारे' पर जमकर थिरकते हुए देखा जा सकता है.
टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 13 का अंत करीब है. आज शाम इस शो का फिनाले होने जा रहा है. बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में जहां शो के एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट नजर आएंगे वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट सेलिब्रिटीज भी सलमान खान संग मंच शेयर करते नजर आएंगे. इस बार के बिग बॉस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. पॉपुलर रेसलर जॉन सीना अपने फेवरेट कंटेस्टेंट आसिम रियाज का सपोर्ट करते नजर आए.
बिग बॉस 13 के फिनाले में कई रोमांचक मोड़ देखने मिलेंगे. पहले पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये कैश लेकर घर से बाहर हो गए. उसके बाद खबर आई कि कम वोटों के चलते आरती सिंह का सफर भी समाप्त हो गया. लेकिन अब आ रही है सबसे बड़ी खबर. खबरों के मुताबिक बिग बॉस को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं. रश्मि देसाई शो से बाहर हो गई हैं.
फिल्म क्वीन की एक्ट्रेस लीजा हेडन के घर जश्न का माहौल है. लीसा ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे हर तरफ थे और अब उनके क्यूट बेबी की पहली फोटो भी सामने आ चुकी है. दूसरी बार मां बनी लीजा ने अपने दोनों बेटों की फोटो शेयर करते हुए नन्हें मेहमान के आने की बात बताई.
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले से पहले टॉप-4 कंटेस्टेंट्स का स्पेशल प्रोमो वीडियोज रिलीज किया जा रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के रोमांटिक वीडियो के बाद अब आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आसिम हिमांशी को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस के घर में आसिम संग हिमांशी का रिलेशनशिप काफी चर्चा में था.