फिल्म 102 नॉट आउट ने ये साबित कर दिया कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी सालों बाद भी सुपरहिट है और उसका कोई सानी नहीं है. फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मगर बिग बी फिल्म के बडुम्बा गाने को थियेटर में ना दिखाए जाने से निराश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर थियेटर मालिकों से इसे दिखाने की गुजारिश की है.
अमिताभ ने अपने ट्विटर हैंडेल पर दरख्वास्त करते हुए कहा फिल्म देखने जा रहे कई सारे दर्शक फिल्म के अंत में आने वाले गाना बाडुम्बा मिस कर रहे हैं. मेरा थियेटर मालिकों से ये निवेदन है कि कृप्या इसे मत हटाएं.
साथ ही उन्होंने अपने दर्शकों के लिए फिल्म के गाने का लिंक भी शेयर किया और लिखा जिन्होंने गाना मिस किया है वो यहां से देख सकते हैं. बाडुम्बा एक मजाकिया गाना है और इसे अमिताभ और ऋषि पर फिल्माया गया है. गाने में बिग बी अपने यूनिक अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.
T 2796 - Lot of cine goers missing the song at the end of the film .. theatre owners please do not cut it ..
Those that missed it , here it is ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की कहानी है. जहां एक तरफ बाप अपनी जिंदगी को पूर्ण रूप से जीने में यकीन करता है वहीं बेटा अपने जीवन से हताश और नाउम्मीद होकर डल लाइफ जीता है. फिल्म में अमिताभ ने ऋषि के पिता की भूमिका निभाई है.
फिल्म की कहानी इसी नाम से बने एक गुजराती प्ले पर आधारित है. जिसका लेखन औ निर्देशन दोनों सौम्या जोशी ने किया है और फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है. फिल्म ने दो दिनों में 9.05 करोड़ की कमाई कर ली है.