scorecardresearch
 

आमिर के बाद अब शाहरुख खान के साथ काम करेगी ये दंगल गर्ल

Rakesh Sharma Biopic की शूटिंग फरवरी से शुरू की जाएगी. फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए फातिमा सना शेख को कंसिडर किया जा रहा है.

Advertisement
X
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख

शाहरुख खान के लिए साल 2018 असफल रहा. उनकी फिल्म जीरो को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान झेलना पड़ा. फिल्म में शाहरुख एक यूनिक रोल प्ले करते नजर आए थे. शाहरुख की अगली फिल्म एक बायोपिक मूवी है. फिल्म में वे अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का रोल प्ले करते नजर आएंगे. इसकी शूटिंग फरवरी से शुरू की जाएगी. फिल्म में लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फातिमा सना शेख को कंसिडर किया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स को फातिमा का काम पसंद आया है और उन्हें फिल्म में शाहरुख के अपोजिट कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है. कई सारी एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा चल रही है जिसमें फातिमा इस रोल के लिए सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. फातिमा की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी जिसमें वे आमिर खान के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में उनके रोल को पसंद किया गया था.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@fatimasanashaikh) on

बता दें कि एक हालिया इंटरव्यू में कहा था कि वे सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जब शाहरुख खान उनके आस-पास होते हैं तो वे नर्वस हो जाती हैं. वे शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक है और काफी समय से उनके साथ काम करने को लेकर बेकरार हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@fatimasanashaikh) on

की बायोपिक में पहले के काम करने की बात थी. आमिर के मना करने के बाद शाहरुख को फिल्म में राकेश शर्मा के रोल के लिए कास्ट किया गया. वहीं फीमेल लीड के लिए फातिमा से पहले करीना कपूर खान, वाणी कपूर और प्रियंका चोपड़ा के नाम पर भी विचार किया जा चुका है.

View this post on Instagram

A post shared by (@fatimasanashaikh) on

View this post on Instagram

A post shared by (@fatimasanashaikh) on

इसके अलावा , आमिर खान के साथ लिंक अप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फातिमा ने एक मनोरंजन पोर्टल से बातचीत में कहा कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं जब आमिर के साथ उनके लिंकअप की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगीं. उन्होंने कहा, "यह बहुत अजीब है. मेरी मां टीवी देखती रहती हैं और अगले दिन उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारी फोटो दिखा रहे हैं. मैंने हेडलाइन पढ़ी ये जानने के लिए कि माजरा क्या है. मैं इसके बाद बहुत परेशान हो गई और लगा कि मुझे खुद को साबित करने के लिए सफाई देनी पड़ेगी."

Advertisement
Advertisement