दीया मिर्जा की शादी के बाद ये पहली दिवाली है और उत्साहित दीया ने अपने फैन्स के साथ दिवाली की एक तस्वीर शेयर की है. सफेद और गोल्डन रंग की पारंपरिक लिबास में दीया बहुत खूबसूरत दिख रही हैं.
First Diwali after marriage :) filled with love and light!!!
— Dia Mirza (@deespeak)
फेमिना मैग्जीन ने अपने नए संस्करण के लिए दीया मिर्जा को अपने कवर पेज पर लिया है. नए संस्करण का थीम वेडिंग टाइम्स है.
Happy Diwali! Spread your light and share your love :) lots of love and good wishes to you!
— Dia Mirza (@deespeak)
गौरतलब है कि दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर को घिटोरनी के एक फॉर्म हाउस में आयोजित शानदार समारोह में अपने प्रेमी कर ली. दीया ने इसी साल अप्रैल में साहिल से सगाई की थी.
दीया ने अपनी शादी में रितु कुमार के बेज और हरे रंग के शरारा पहना था. वहीं, साहिल ने राघवेन्द्र राठौड़ का डिजाइन किया हुआ क्रीम रंग का अचकन पहना था और हल्के सफेद रंग का साफा बांधा था. दीया ने अपनी मेहंदी के रस्म के बीच भी अपने फैन्स के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट पर फोटो पोस्ट की थी.
Thank you for all the blessings and love :)
— Dia Mirza (@deespeak)