दोस्तों की बॉन्डिंग और उनके कॉलेज लाइफ को पर्दे पर उतारती फिल्म 'छिछोरे' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. जहां कुछ लोगों ने इसे शानदार कहा है तो वहीं कुछ लोग इसे गरीबों का स्टूडेंट ऑफ द ईयर भी बता रहे हैं.
फिल्म के ट्रेलर में कॉलेज में पढ़ने वाले दोस्तों की मस्ती और उनकी शरारतें दिखाई गई है. ट्रेलर में सुशांत सिंह का श्रद्धा कपूर के लिए इनोसेंट क्रश मजेदार है. फिलहाल, फ्रेंडशिप डे के मौके पर जारी इस ट्रेलर में निर्देशक नितेश तिवारी ने खास तौर पर दोस्ती के सब्जेक्ट को अपने अंदाज में पेश करने की कोशिश की है.
छिट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर इसे सिंपल और इफेक्टिव बताया है. साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है.
Simple. Effective. trailer highlights the spirit of friendship wonderfully [well-timed on ]... Also, here's the new release date: 6 Sept 2019... :
— taran adarsh (@taran_adarsh)
गरीबो की student of the year है और क्या, कुछ बढ़िया बना लेते यार। 🤦♂️🤦♂️
— Vipul Srivastava (@vipul_im)
Student of the Year gareebo ka Chhichore hai. Ulta bol diya aapne
— Arjun (@Kohliified)
Desi version of Student of the Year.
— Rahul Jain (@RahulJa43669473)
कुछ लोगों ने इसे 3 इडियट्स की कॉपी बताई है और कहा कि सिर्फ डीन यानी बोमन ईरानी का कैरेक्टर मिसिंग है. खैर, रिएक्शंस के मामले में फिल्म के ट्रेलर को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है.आगे, फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी, ये तो वक्त ही बताएगा.
trailer looks like , only Dean is missing 🤗
— Param (@Param333)
is student of the year part 3.
Same to same story.
Watch my review here --
— Sourav Kumar Saha (@imsouravsaha)
Loved it to bits! ❤❤😘
— Shraddha Kapoor Daily (@ShraddhaxDaily)
बता दें कि नितेश तिवारी ने इससे पहले हिट फिल्म दंगल का निर्देशन किया था. फिल्म के कास्ट की बात की जाए तो सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन, तुषार पांडे, सहर्ष कुमार, प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में हैं.