बॉक्स ऑफिस पर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है. बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से परे कमाई के आंकड़े दर्ज करवाने वाली ये फिल्म साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म साबित हुई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 86 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है ये फिल्म साल की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है. पद्मावत के बाद ये फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स ने पहले ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को उम्मीद से परे बताया था.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है- 'लगातार दर्शकों का दिल जीत रही सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार करती नजर आ रही है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने अब तक 86.76 करोड़ रुपये की कलेक्शन दर्ज करवाया है.'
ट्वीट के मुताबिक, रिलीज के तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 2.27 करोड़ रुपसे, शनिवार को 4.12 करोड़ रुपये, रविवार को 4.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह से फिल्म ने देशभर में अब तक 86.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
continues to woo audience... Is doing WONDERS at the BO... Emerges a BLOCKBUSTER... [Week 3] Fri 2.27 cr, Sat 4.12 cr, Sun 4.66 cr. Total: ₹ 86.76 cr. India biz...
— taran adarsh (@taran_adarsh)
अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड टूटा
साल की हाइएस्ट ग्रॉसर लिस्ट में दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन थी. लेकिन अब इस फिल्म का रिकॉर्ड सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म ने तोड़ दिया है. पैडमैन ने देशभर में कुल 81 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हैरानी की बात ये है फिल्म में कोई बड़ा स्टार ना होने के बावजूद सोनू के टीटू की स्वीटी ने अक्षय कुमार जैसे स्टार की फिल्म को भी पछाड़ दिया है.
is now the SECOND HIGHEST GROSSER of 2018, after ... Crosses [approx ₹ 81 cr]… [Week 3] Fri 2.27 cr, Sat 4.12 cr. Total: ₹ 82.10 cr. India biz... SUPER-HIT...
— taran adarsh (@taran_adarsh)
विदेशों में भी छाई सोनू के टीटू की स्वीटी
ना सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. तरण आदर्श ने फिल्म के विदेशों में कमाई के आंकड़े भी शेयर किए हैं. फिल्म ने विदेशों में दो हफ्तों में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब तक विदेशों में फिल्म ने 12.09 करोड़ रुपये बंटोर लिए है. विदेशों में फिल्म की कलेक्शन में बढ़ौतारी होने की उम्मीद जताई जा रही है.
has fared well Overseas... 2-week-total: $ 1.86 mn [₹ 12.09 cr]... Should cross $ 2 mn this weekend...
— taran adarsh (@taran_adarsh)