भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा साधना नहीं रहीं. उन्हें 'वो कौन थी', 'मेरा साया', 'इंतकाम' व 'वक्त' जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है. बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया.
साधना पर फिल्माए गए गीतों को अपनी सुरीली आवाज देने वालीं सुर सम्राज्ञी ने ट्विटर पर उनके लिए शोक व्यक्त किया कि मुझे अभी पता चला कि मेरी पसंदीदा अभिनेत्री साधना जी का आज स्वर्गवास हुआ. ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. साधना जी एक बहुत बड़ी कलाकार थीं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.
Mujhe abhi pata chala ki meri pasandida abhinetri Sadhana ji ka aaj swargwas hua. Ye sunke mujhe bahut dukh (cont)
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata)
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी की फोटो के साथ ट्वीट किया कि साधना शिवदासानी की आत्मा को शांति मिले.
R I P Sadhana Shivdasani
— rishi kapoor (@chintskap)
ने भी ट्विटर पर साधना के निधन पर शोक व्यक्त किया- जम्मू में कदम रखा तो साधनाजी के निधन की दुखद खबर सुनने को मिली. हमारे कॉलेज के दिनों की अदाकारा. हम जब उनसे मिले, तो उन्हें एक बहुत ही दयालु व नर्म दिल शख्स पाया.
Landed in Jammu. Sad news about Sadhana Ji's demise. Our college days heroine. Later when we met, found a kind & genuine person in her. RIP
— Anupam Kher (@AnupamPkher)
सिंगर ने भी साधना की मौत पर शोक संदेश ट्वीट किया - चमकता सितारा साधना जी आज स्वर्ग के लिए रुख्सत हो गईं.
Stalwart Sadhna ji leaves for her heavenly abode today... God bless her soul. Prayers Ma'm.
— Sonu Nigam (@sonunigam)
फिल्म मेकर करण जौहर ने ट्विटर पर साधना के निधन को लेकर दुख जताया- आत्मा को शांति मिले साधना आंटी. आपकी खूबसूरती, अदा व सौम्यता हमेशा जिंदा रहेगी.
RIP Sadhana aunty...Your legacy of beauty,poise and utmost grace....will live on forever...
— Karan Johar (@karanjohar)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी साधना पर फिल्माए गाए गाने के बोल लिखकर ट्वीट किया: लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो ना हो..आत्मा को शांति मिले साधना.
Lag jaa gale ki phir ye haseen raat ho na ho ..... RIP Sadhna
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma)
श्रुति हसन ने भी साधना की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया : साधनाजी असाधारण व आकर्षक महिलाओं में से एक थीं. आपकी यादों व मशविरे के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया.
Sadhanaji one of the most incredible and graceful women,thank you so much for the memories and advice love you and miss you :(:(
— shruti haasan (@shrutihaasan)
एक्टर कुणाल कोहली साधना पर फिल्माया गया एक गीत शेयर करते हुए ट्विटर पर उनके इस दुनिया से विदा होने पर शोक व्यक्त किया : आत्मा को शांति मिले साधना जी. मेरे पसंदीदा गानों में से एक आप पर फिल्माया गया है.
RIP Ji. One of my all time favourite songs
— kunal kohli (@kunalkohli)