बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी शादी के 16 साल पूरे कर लिए हैं. इस दौरान ट्विंकल और अक्षय की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली.
अपने सालगिरह को बड़े ही मजाकिया अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए मिसेस फनीबोन्स ट्विंकल ने अपने इंस्ट्राग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो डाला है. जिसमें ट्विंकल और अक्षय किचन में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
ट्विंकल ने अक्षय को पार्टनर इन क्राइम का टाइटल दिया है और जिदगीं के सोलह साल इतनी खुबसुरती से गुजारने के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया है. अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 में नजर आएंगे.
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आज ही के दिन साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे.