scorecardresearch
 

बंगाली फिल्‍मों में आगे भी एक्टिंग करना चाहती हैं बिपाशा बसु

एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु कहती हैं कि उन्हें गैर पारंपरिक फिल्मों से परहेज नहीं है। सच तो यह है कि वह आगे भी बंगला फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं.

Advertisement
X
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु

एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु कहती हैं कि उन्हें गैर पारंपरिक फिल्मों से परहेज नहीं है. सच तो यह है कि वह आगे भी बंगाली फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं. बिपाशा बहुत जल्द 'क्रिएचर थ्रीडी' फिल्म में दिखाई देंगी.

इससे पहले बिपाशा 2009 में रितुपर्णो घोष की बंगला फिल्म 'शोब चरित्रो काल्पोनिक' में नजर आई थीं।


उन्होंने बताया, 'मैं आगे भी बंगला फिल्मों में काम करना चाहती हूं. मैं इस बात को लेकर स्पष्ट हूं. मैं कई सारी नई चीजों के साथ प्रयोग कर रही हूं. फिर चाहे वह कमर्श‍ियल सिनेमा हो या ऑफ बीट .'


उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे एंटरटेंनिंग फिल्में अच्छी लगती हैं, जिसमें मुझे अभिनय करने का मौका मिलता है. '


फिलहाल बिपाशा इस वक्‍त डायरेक्‍टर विक्रम भट्ट की 'क्रिएचर थ्रीडी' के प्रमोशन में बिजी हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement