scorecardresearch
 

तलाक मिलने से पहले ही क्या बिपाशा से सगाई कर लेंगे करण

चर्चा है कि बि‍पाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अगले महीने सगाई करने जा रहे हैं. हालांकि करण के तलाक का केस अभी क्लीयर नहीं हुआ है.

Advertisement
X

जनवरी में बॉलीवुड में कई ब्रेकअप हुए तो फरवरी यानी रोमांस के महीने में कुछ अच्छी खबरों का आना तो बनता ही है.

तो खबर आ रही है ग्रोवर की सगाई की. सुनने में आया है कि ये दोनों मार्च में सगाई करने जा रहे हैं.

इस हॉट कपल के एक नजदीकी सूत्र ने एक वेबसाइट को बताया है कि ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अब पूरी तरह तैयार हैं और जल्दी ही सगाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले ऐसी चर्चा थी कि को इसलिए आगे नहीं बढ़ा सकते क्योंकि अभी जेनिफर से उनके तलाक का केस क्लीयर नहीं हुआ है. हालांकि जेनिफर अपनी ओर से यह स्टेटमेंट दे चुकी हैं कि अगर करण किसी और के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं तो उनको कोई समस्या नहीं है.

Advertisement

बहरहाल और करण की ओर से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. अब देखते हैं कि वे सीधे सगाई की तस्वीरें शेयर करते हैं या उससे पहले हमें कुछ और भी बताते हैं.

Advertisement
Advertisement