'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और जानी मानी सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अकसर सलमान खान के खिलाफ बेबाकी से अपनी बात रखने वाली सपना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान लोगों का गलत इस्तेमाल करते हैं और बेकार फिल्मों में बंदरों की तरह नाचते हैं.
दरअसल हाल ही में सपना भवानी ने अपनी पहली किताब Chapter One के बारे में Hindustan times के पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में अपनी किताब के अलावा उनके साथ हुए गैंग रेप, सलमान खान और बिग बॉस के बारे में भी कई बातें शेयर कीं. सपना ने बताया कि कैसे बिग बॉस शो के बाद उन्हें सलमान खान के खिलाफ बोलने पर सलमान के फोलोवर्स द्वारा जान से मारने, उनका रेप करने जैसी धमकियां दी गईं. लेकिन जब इस इंटरव्यू में सपना से उनके बिग बॉस के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस शो को बेहुदा शो बताते हुए कहा कि, यह ऐसा शो है जिसमें एक होस्ट है जो लोगों को बेइज्जत करता है और दुनिया यही देखना चाहती है. जो लोग शो पर उनकी सलमान) पूजा करते हैं वह इस जुगत में रहते हैं कि इन लोगों को उन सब बेकार फिल्मों में कुछ काम मिल जाए जिनमें वह(सलमान) बंदर की तरह डांस करते नजर आते हैं.
इस इंटरव्यू के दौरान जब सपना से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी किताब में सलमान खान के बारे में भी कोई जिक्र किया है तो सपना बोलीं, यह आदमी लोगों का बहुत गलत इस्तेमाल करता है और मुझे उन्हें महत्व देने की जरूरत नहीं है वो भी मेरी किताब में.'
सपना ने इससे पहले भी सलमान खान के रेप पीड़िता वाले बयान की कड़ी आलोचना की थी. आपको बता दें कि 24 साल की उम्र में सपना गैंग रेप की घटना का शिकार हुईं थीं.
सलमान को लेकर इन हालिया बयानों के लेकर चर्चा में आईं सपना अपने इस हालिया इंटरव्यू की कवरेज से नाखुश हैं. उन्होंने कई ट्वीट कर कहा है कि इंटरव्यू उनकी किताब को लेकर था ना कि सलमान का उससे कोई लेना देना नहीं अपनी खबर बेचने के लिए जर्नलिस्ट उनकी कहानी को गॉसिप के साथ बेच रहे हैं.'
Salman has nothing to do with my book. This journalist decided to sell her story with gossip n it's working for them https://t.co/hj2BolaWfB
— Sapna Moti Bhavnani (@sapnabhavnani) August 23, 2016