बिग बॉस सीजन 12 में आने के बाद से ही घर से बाहर निकलने की जिद पकड़े बैठे हैं. वह बात-बात पर या तो भावुक हो जाते हैं या बहुत ही एग्रेसिव. घर के कई सदस्यों से श्रीसंत का झगड़ा हो चुका है हालांकि ज्यादातर लोग उनकी सीनियॉरिटी का सम्मान करते हुए उनसे एक हद से ज्यादा नहीं बोलते हैं. हाल ही में श्रीसंत घर में आए एक खास मेहमान करण पटेल से उलझ गए.
करण घर के भीतर आकर सदस्यों को एक गेम खिला रहे थे जिसमें उन्होंने घर के सभी सदस्यों से पूछा कि यदि उन्हें अपना एक गुण घर के किसी अन्य सदस्य को दान करना होता तो वह क्या चीज दान करते. इसी खेल के दौरान ने श्रीसंत को अपनी मानसिक क्षमता दान करने के लिए कहा. इस पर श्रीसंत भड़कते नजर आए.
करण ने जब इस पर से सफाई मांगी तो उन्होंने कहा कि वह रियल हैं इसका ये अर्थ नहीं है कि उनके भीतर मेंटल स्ट्रेंथ नहीं है. श्रीसंत ने खेल में भाग लेने से इनकार कर दिया और वहां से चले गए. श्रीसंत ने कहा कि यह उनका घर है और यह उनका फैसला है कि वह किसी भी बात को स्वीकार करते हैं या नहीं. बिग बॉस हाउस में इस बार खेल जोड़ियां बनाम सिंगल चल रहा है.Ye donation nahi hai aasaan! karwa rahe hai contestants se apni qualities donate aaj raat par. Dekhiye 9 baje ke saath.
— COLORS (@ColorsTV)