सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास का आज (23 अक्टूबर) जन्मदिन है. फैंस ने उनके जन्मदिन को भी बाहुबली अंदाज में सेलिब्रेट करने में कसर नहीं छोड़ी है. इससे भी बड़ी बात ये है कि प्रभास के जन्मदिन पर ही उनकी आने वाली फिल्म साहो का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है.
एक तरह से देखा जाए तो रात 12 बजे के बाद से ही बाहुबली प्रभास को बर्थडे विश करने के अनोखे अंदाज सामने आ रहे हैं.
On the occasion of 's birthday, here’s ... Directed by Sujeeth... 2018 release.
— taran adarsh (@taran_adarsh)
बता दें कि प्रभास की फिल्म बाहुबली और बाहुबली-2 ने करोड़ों की कमाई की थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में कई रिकॉर्ड तोड़े थे. इसके बाद से प्रभास को लेकर फैंस में दीवानगी का आलम है. ये उनके जन्मदिन पर भी साफ नजर आ रहा है.
दक्षिण भारत के शहरों में जगह-जगह पर प्रभास को बर्थडे विश करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं. एक बारगी देखकर लग सकता है कि पोस्टर किसी फिल्म से जुड़े हैं, लेकिन ऐसा है नहीं. इन पोस्टर्स में सिर्फ और सिर्फ प्रभास के लिए फैंस का प्यार नजर आ रहा है.Celebrations are at peaks💪💪😎
— Suma prabha (@Suma_mydhili)
पोस्टर पर लिखा गया है हैप्पी बर्थडे रिबेल स्टार. कहीं उनके नाम लिखे बड़े-बड़े केक काटे जा रहे हैं.
कहीं बड़े-बड़े पोस्टर बनाए गए हैं.Mancherial rebels
— Prabhas™ (@PrabhasAbimaani)
शहर भर में प्रभास को जन्मदिन विश करने वाले पोस्टर्स को रेहड़ी पर घुमाया जा रहा है.— PRABHAS (@sudheer_prabhas)
एक नजर फैंस के ऐसे ही अनोखे अंदाज पर
फैंस ने इस तरह पूरी दीवार को प्रभास के जन्मदिन के रंग में रंग दिया है.
ये कारीगर प्रभास के चेहरे वाले कपड़े तैयार करने में लगा है.

दक्षिण भारत में इस तरह के पोस्टर आज आम नजारा बन गए हैं.

नील नितिन मुकेश ने फिल्म साहो के सेट से उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. प्रभास की आने वाली फिल्म साहो में नील नितिन मुकेश भी अहम भूमिका में हैं.